ब्रेकिंग:-धनगढ़ी पुल निर्माण में तेजी लाने और रामनगर मे जी २० सम्मेलन के आयोजन हेतु आभार प्रकट करने को लेकिन मुख्यमंत्री से मिले भाजपाई

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

देहरादून/रामनगर:-,शुक्रवार को विधायक दीवान सिंह बिष्ट के साथ रामनगर से भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करके रामनगर में जी २० सम्मेलन के आयोजन हेतु आभार प्रकट किया।

इस कार्यक्रम के आयोजन से रामनगर में अनेक विकास कार्य होने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से जी २० समूह सम्मेलन को लेकर स्वागत सत्कार और सहयोग के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण; सरकारी योजनाओं की जानकारी अब रेडियो पर भी मिलेगी

इस दौरान रामनगर की समस्याओं को हल करने को लेकर भी चर्चा हुई। जिसमें कॉर्बेट पार्क से जुड़ी समस्याओं, धनगढ़ी पनोद नाले के निर्माण,पंपापुरी,भरतपुरी नियमितीकरण आदि कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: अपर जिलाधिकारी ने हल्द्वानी के बाल आश्रय गृह का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

पौड़ी लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने प्रतिभाग किया और रामनगर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं और लंबित विकास कार्यों पर चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  रहना-खाना सब फ्री! BOB-आरसेटी हल्द्वानी में मोबाइल रिपेयरिंग सीखने का सुनहरा अवसर, जल्द करें आवेदन

इस दौरान विधायक दीवान सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र रावत, गणेश रावत, नरेंद्र शर्मा, दिनेश मेहरा, भागीरथ लाल चौधरी,संजय डॉर्बी, बीडी झा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT