बिग ब्रेकिंग:-यहाँ पुलिस ने वारंटी गांजा तस्कर हीरो को मुरादाबाद से किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

SSP अल्मोड़ा के ताबड़तोड़ एक्शन से अपराधियों में मचा हड़कंप

सल्ट पुलिस ने वारंटी गांजा तस्कर हीरो को मुरादाबाद से किया गिरफ्तार

दिनांक- 04/08/2022 को चैकिंग के दौरान एक कार से  69.00 किग्रा0 अवैध गाँजा बरामद हुआ, जिसमें अभियुक्त रोहित कश्यप को गिरफ्तार किया गया और चालक चन्द्रपाल सैनी उर्फ हीरो मौके से फरार हो गया था,  जिस पर थाना सल्ट में एफ0आई0आर0 न0 20/2022 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम: कृषि और संबंधित विभागों के अधिकारियों संघ किसान आयोग की अहम बैठक संपन्न

फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किये जा रहे थे, जिसके विरुद्ध मा0 न्यायालय द्वारा वारण्ट जारी किया गया था।
   
श्रीमती रचिता जुयाल एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद की कमान संभालते ही जनपद में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए समस्त सीओ/थाना/चौकी/एसओजी/एएनटीएफ टीम को प्रभारियों को अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने तथा वांछित/ईनामी अभियुक्तों की धरपकड़ अभियान में तेजी लाकर फरार चल रहे अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार करने के सख्त निर्देश दिये गये है।

यह भी पढ़ें 👉  न्याय के लिए आवाज: टिहरी में केतन लाल की नृशंस हत्या के विरोध में कल रामनगर के लखनपुर चौक पर होगा धरना प्रदर्शन

थाना सल्ट पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी कर वारंटी चालक चन्द्रपाल सैनी उर्फ हीरो पुत्र बातू सिंह उर्फ बाबूराम सिंह निवासी निवासी ग्राम पृथ्वीपुर गामड़ी थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद को दबिश देकर दिनांक 02/03/2023 को मुरादाबाद से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सचिवालय शासन व्यवस्था की आत्मा और जनविश्वास का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री धामी; नवनिर्वाचित सचिवालय संघ कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

पुलिस टीम-
1.उ0नि0 मनोज कुमार
2-हे0का0 कपिल कुमार
3-कानि0 रवि प्रताप

Ad_RCHMCT