बड़ी खबर-इस IAS अधिकारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। शासन ने नगर निगम हल्द्वानी काठगोदाम में नगरायुक्त पंकज उपाध्याय के स्थान पर आईएएस विशाल मिश्रा की तैनाती कर दी है। इससे पहले पंकज उपाध्याय को एडीएम ऊधमसिंह नगर स्थानांतरित कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी! नैनीताल पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, 73 वाहन किए सीज

बता दें कि बीती 30 जनवरी को शासन ने तत्कालीन मुख्य विकास अधिकारी ऊधमसिंह नगर विशाल मिश्रा को स्थानान्तरित करते हुए सीडीओ टिहरी गढ़वाल पद की जिम्मेदारी सौंपी थी। जबकि पंकज उपाध्याय को केएमवीएन में स्थानांतरित कर दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: पम्पापुरी समेत 4 कॉलोनियों के नियमितीकरण की राह हुई आसान, धारा 48 के तहत बंदोबस्ती और ड्रोन सर्वे पूरा

लेकिन दस फरवरी को आदेश में संशोधन के बाद अब उन्हें एडीएम ऊधमस‌िंह नगर भेजा गया है। जबकि उनके स्थान पर हल्द्वानी का मुख्य नगरायुक्त आईएएस विशाल मिश्रा को स्थानान्तरित किया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ: उत्तराखंड के सांस्कृतिक अतीत, धार्मिक वैभव और चिंतन धाराओं पर मंथन
Ad_RCHMCT