बड़ी खबर-रामनगर मे गर्लफ्रेंड के विवाद में युवक की हत्या, मुख्य आरोपी सहित छह दबोचे गए

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchalरामनगर, नैनीताल – दिनांक 13 जून 2025 को कोतवाली रामनगर क्षेत्रान्तर्गत शाने-ए-पंजाब ढाबे के पास हुए हत्या के मामले में रामनगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त सिकन्दर सहित कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में बेड़ाझाल निवासी सारिम पुत्र असरफ की हत्या कर दी गई थी।


घटना के संबंध में मृतक के पिता असरफ की तहरीर पर एफआईआर संख्या 216/25 धारा 190/191(2)/191(3)/103 भादवि के तहत नामजद अभियुक्त सिकन्दर व अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया था।


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री प्रकाश चन्द्र द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। क्षेत्राधिकारी रामनगर श्री सुमित पांडे एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्री अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित इस टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण किया और सुरागरसी कर आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा


गिरफ्तार किए गए आरोपी:
• सिकन्दर पुत्र उस्मान निवासी गुलरघट्टी, रामनगर
• दानिश पुत्र नसीम अहमद निवासी वार्ड नं. 9 गुलरघट्टी
• मोहम्मद आसिफ पुत्र मोहम्मद उमर निवासी वार्ड नं. 9 गुलरघट्टी
• अदनान पुत्र गुलफाम अहमद निवासी वार्ड नं. 9 गुलरघट्टी
• मोहम्मद शाहरूख पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी वार्ड नं. 9 गुलरघट्टी
• फैजान पुत्र मोहम्मद इसराइल निवासी वार्ड नं. 9 गुलरघट्टी
मुख्य आरोपी सिकन्दर के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त नुकीला हथियार बरामद किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों के पास से मृतक सारिम की मोटरसाइकिल (UK19B0306) बरामद हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश


घटना की पृष्ठभूमि:
पूछताछ में मुख्य अभियुक्त सिकन्दर ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड द्वारा फोन कर उसे बताया गया कि कोई लड़का उसे परेशान कर रहा है। इसके बाद फोन पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ और सिकन्दर ने सारिम को रामनगर बुलाया। जब दोनों पक्ष शाने-ए-पंजाब तिराहे पर मिले, तो आपसी कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान सिकन्दर ने सारिम के सीने में नुकीले हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी और बाद में अदनान और फैजान के साथ अस्पताल जाकर खुद को भर्ती करवा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडी लोककवियों की कविताओं पर संगीतमय प्रस्तुति: रामनगर में 1 नवंबर को सजेगी 'गीत पुराना कंठ नया' की महफिल


बरामदगी:
• हत्या में प्रयुक्त 01 अदद नुकीला हथियार
• मृतक की मोटरसाइकिल (UK19B0306)


पुलिस टीम में शामिल अधिकारीगण:
• SHO अरुण कुमार सैनी
• व0उ0नि0 मनोज सिंह नयाल
• उ0नि0 जोगा सिंह
• उ0नि0 तारा सिंह राणा
• उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार
• उ0नि0 गगनदीप सिंह
• उ0नि0 सुनील धानिक
• कांस्टेबल संजय कुमार
• कांस्टेबल विजेन्द्र सिंह
• कांस्टेबल अशोक कांबोज
• कांस्टेबल विपिन शर्मा
• कांस्टेबल महबूब आलम


पुलिस टीम को मिला प्रोत्साहन:
पुलिस की तत्परता एवं कार्यकुशलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा टीम को ₹2500 नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

Ad_RCHMCT