बड़ी खबर-(देहरादून) 16 को निदेशालय पर गरजेंगे शिक्षक

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal पदोन्नति की मांग को लेकर 16 जून सोमवार को राजकीय शिक्षक शिक्षा निदेशालय देहरादून पर धरना,प्रदर्शन करेंगे,जिसमें कुमाऊं मंडल से भी सैकड़ों शिक्षक शिक्षिकाएं प्रतिभाग करेंगी उपरोक्त जानकारी शिक्षक संगठन के प्रांतीय नेता नवेंदु मठपाल ने देहरादून को रवाना होने से पहले दी।मठपाल ने कहा सभी स्तरों की पदोन्नति सूची जारी किए जाने की मांग को लेकर संगठन पिछले वर्ष से आंदोलनरत है।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

विगत वर्ष अक्टूबर,नवंबर में संगठन द्वारा धरना प्रदर्शन,क्रमिक अनशन,आमरण अनशन किया गया जिसके बाद विभागीय उच्चाधिकारियों ,सरकार के बीच शिक्षक संघ का समझौता हुआ,जिसमें पदोन्नति सूची तत्काल निर्गत किए जाने पर सहमति बनी,परन्तु 6 महीने से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी कोई सूची जारी नहीं हुई।श्री मठपाल ने कहा प्रांतीय अध्यक्ष रामसिंह चौहान और महामंत्री रमेश पैन्यूली द्वारा धरना,प्रदर्शन के बाबत नोटिस दिया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति


श्री मठपाल ने कहा क्लस्टर स्कूल योजना की आड़ में विभाग द्वारा जिस प्रकार सरकारी स्कूलों
को विलोपित किए जाने का प्रयास किया जा रहा है संगठन इसको किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा,सरकार को चाहिए कि वह रिक्त पदों पर पूर्णकालिक भर्ती करते हुए ,सरकारी विद्यालयों को भौतिक संसाधनों से परिपूर्ण करे।

Ad_RCHMCT