बड़ी खबर-SSP नैनीताल ने जारी किया आदेश,इन कर्मचारियों की लगाई यहाँ ड्यूटी

ख़बर शेयर करें -

अब थानों/पुलिस लाईन और यातायात कार्यालयों में नियुक्त मुंशी करेंगे गश्त,संतरी और यातायात ड्यूटी

प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल ने जनपद में पुलिस कर्मियों को ड्यूटी में समान अवसर प्रदान करने तथा उनमें बेहतर सामंजस्य स्थापित करने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। जिसके तहत:–

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर मोर्चा संभाल खुलवाया रास्ता

▪️थाना/सीसीटीएनएस में नियुक्त मुंशी/कर्मचारी थाने में रात्रि गश्त करेंगे।

▪️पुलिस लाइन कार्यालय/मदो में नियुक्त मुंशी/कर्मचारी क्वार्टर गार्द (संतरी ड्यूटी) करेंगे।

▪️यातायात सैल/सीपीयू में नियुक्त मुंशी/कर्मचारी यातायात ड्यूटी करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश

▪️ एसएसपी नैनीताल द्वारा  आज सायं में यह आदेश सभी अधीनस्थ प्रभारियों को निर्गत किया गया है। इस आदेश के अनुसार कार्यालयों में नियुक्त मुंशियों से यह ड्यूटी उपरोक्तनुसार सप्ताह में 01 बार अनिवार्य रूप से ली जाएगी। जिसकी समीक्षा एस०एस०पी० नैनीताल स्वयं करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने गोदाम में चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों में समानता की भावना को विकसित करना तथा ड्यूटियों को रोटेशन वार लगाने पर बल देना है। 

Ad_RCHMCT