चारधाम यात्रा: केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिर परिसर में वीडियो बनाने पर रोक

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। यात्रा के सफल संचालन और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। इस बार, केदारनाथ और बदरीनाथ मंदिर परिसर में 30 मीटर के दायरे में वीडियो और रील बनाने पर प्रतिबंध रहेगा। यह कदम मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन के तहत उठाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी में है। बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री के दिशानिर्देशों के तहत यह निर्णय लिया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

पिछली यात्रा के दौरान यह देखा गया था कि यात्रियों द्वारा मोबाइल से वीडियो और रील बनाने के कारण मंदिर परिसर में अत्यधिक भीड़ जमा हो जाती थी, जिससे अन्य श्रद्धालुओं को दर्शन में परेशानी होती थी। इस बार, बीकेटीसी और राज्य सरकार दोनों मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न हो।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

इसके साथ ही, सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि यात्रा के दौरान कोई भी गलत जानकारी फैलने से रोका जा सके।

Ad_RCHMCT