अचानक इस गांव में जा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, ग्रामीणों की खुशी का नहीं रहा ठिकाना

ख़बर शेयर करें -

उत्तरकाशी। भटवाड़ी, उत्तरकाशी में आयोजित जनसभा में जाते वक्त रास्ते में रैथल गांव के पास मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अचानक अपने काफिले को रोक लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर गांव वासियों की खुशी का जैसे कोई ठिकाना ही नहीं रहा। बुजुर्ग, युवा, माताएं-बहनें, बच्चे हर उम्र के लोग जैसे उनकी एक झलक पाने को लालायित थे।

यह भी पढ़ें 👉  धराली आपदा में दुपट्टे से बांधी थी राखी, अब अहमदाबाद से भेजी स्नेह की डोर: धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी

मुख्यमंत्री ने अपनी गाड़ी से उतरकर सबका अभिवादन किया। बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और हाथ जोड़कर सबका अभिनंदन किया। माताओं और बहनों में मुख्यमंत्री के प्रति एक अलग ही उत्साह देखने को मिला, जैसे बहनों में अपने भाई से मिलते वक्त होता है।

यह भी पढ़ें 👉  साइबर और वित्तीय फ्रॉड पर नकेल कसने के लिए पुलिस और बैंकों का बनेगा मजबूत समन्वय: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दिए कड़े निर्देश

सभी ने मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया और साथ में एक सेल्फी लेने के लिए बोली “भैजी अमारी दगड़ी सेल्फी ल्यिवा त”… मुख्यमंत्री धामी ने भी उनकी खुशी का मान रखते हुए सभी के साथ सेल्फी ली।

Ad_RCHMCT