पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हीरा सिंह बिष्ट के निधन पर सीएम धामी ने जताया दुःख; आवास पहुंचकर दी अंतिम श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें -

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को डी.एल रोड, देहरादून स्थित पूर्व कैबिनेट मंत्री  स्व. हीरा सिंह बिष्ट के निजी आवास पहुँचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में जिलाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा: अभियोजन में लाएं तेजी, अपराधियों को मिले सख्त सजा; 15 सितंबर से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान'
Ad_RCHMCT