‘मन की बात’ सकारात्मक दिशा और जनभागीदारी का सशक्त माध्यम: सीएम धामी ने पूर्व सैनिकों के साथ सुना 136वां संस्करण; कहा- साकार हो रहा आत्मनिर्भर भारत का सपना

ख़बर शेयर करें -

रविवार को देहरादून स्थित गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और शहीद सैनिकों के परिजनों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बातके 136वें संस्करण को सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो संबोधन नहीं है, बल्कि देश के नागरिकों के जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करने और उन्हें जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण से जोड़ने वाला एक प्रभावी अभियान बन चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व में प्रकृति संरक्षण के महानायक एडवर्ड जेम्स (जिम) कॉर्बेट की 151वीं जयंती हर्षोल्लास व गरिमामय वातावरण में मनाई गई

संबोधन के उपरांत जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यक्रम में डीआरडीओ (DRDO) की महत्वपूर्ण उपलब्धियों, रक्षा उत्पादन में भारत की बढ़ती आत्मनिर्भरता और रक्षा निर्यात में आई तेजी पर देशवासियों का ध्यान आकर्षित किया है। इसके साथ ही, जल संरक्षण, स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने और वोकल फॉर लोकल जैसे अभियानों का उल्लेख कर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और अधिक मजबूत किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल विजय सेना के अदम्य पराक्रम का स्वर्णिम अध्याय: सीएम आवास में सैनिक सम्मान समारोह; 75 बलिदानियों को सीएम धामी ने किया नमन

मुख्यमंत्री ने रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत रक्षा, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और आर्थिक विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के सीमांत क्षेत्रों का विकास तेजी से हो रहा है और आज देश के हर वर्ग का सपना साकार हो रहा है। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक मुन्ना सिंह चौहान तथा मेजर जनरल सम्मी सभरवाल (से.नि.) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT