स्वयंसेवी संस्थाओं को सशक्त बाजार देने के लिए सीएम ने दिया बजटः आयुक्त

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित सरस आजीविका मेले में आयुक्त/सचिव दीपक रावत ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में दो स्थानों पर सरस मेले के लिए बजट प्रदान किया है, जिससे स्वयंसेवी संस्थाओं के उत्पादों को एक सशक्त बाजार मिल सके।

मेले का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि यह मेला भव्य एवं सफलतापूर्वक आयोजित हो रहा है, जहां 250 स्टॉल्स लगाए गए हैं। इन स्टॉल्स के माध्यम से लोगों को समूहों के उत्पादों की जानकारी मिल रही है, और वे स्थानीय उत्पादों को खरीदकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती दे रहे हैं। इससे स्वयंसेवी संस्थाओं को रोजगार मिलने के साथ-साथ उनकी आर्थिकी में भी सुधार हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  पीरूमदारा में 14 अक्टूबर को धूमधाम से मनाई जाएगी महाराजा अग्रसेन जयंती, अग्रवाल सभा समिति करेगी भव्य आयोजन

आयुक्त ने मेले में भाग ले रही स्वयंसेवी संस्थाओं से बातचीत की और उनके द्वारा बताया गया कि स्थानीय उत्पादों को लोग बड़ी संख्या में खरीद रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार स्थानीय उत्पादों को उचित बाजार दिलाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसके अलावा, ई-कॉमर्स के माध्यम से भी इन उत्पादों की खरीदारी में लोगों को आसानी हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएनजी पीजी कॉलेज रामनगर में ‘मेरे सपनों का भारत, विकसित भारत 2047’ विषय पर संगोष्ठी आयोजित

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे मेलों से देश भर के विभिन्न राज्यों के उत्पादों की जानकारी लोगों को मिलती है, और एक ही स्थान पर इन उत्पादों की उपलब्धता से रोजगार और आर्थिकी में मजबूती आती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पुलिस का एक्शन: स्कूटी से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी करता तस्कर गिरफ्तार, 96 पव्वे और वाहन बरामद।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पांडे, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी, उपजिलाधिकारी परितोष वर्मा, डीडीओ गोपाल गिरी गोस्वामी, एपीडी चंद्रा फर्त्याल सहित स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT