उत्तराखंड एंटी नार्कोटिक्स टीम को बड़ी सफलता, 80 लाख की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड एंटी नार्कोटिक्स टीम को एक बड़ी सफलता मिली है। टीम ने 80 लाख रुपये की हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुल 262 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद की गई है। ये आरोपी यूपी से हेरोइन की खेप लाकर उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में सप्लाई करने की योजना बना रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

एसटीएफ की कुमाऊं टीम ने ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को देखा। इनमें से एक युवक को आजाद नगर शिव मंदिर के पास शक के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 262 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चमन बाबू (रायनवादा, थाना बहेड़ी, जिला बरेली) और मोहम्मद शादाब अंसारी (मुंडिया जागीर, थाना देवरनियां, जिला बरेली) बताया। आरोपियों ने बताया कि वे हेरोइन की खेप रायनवादा, बरेली के शाहबुद्दीन से लेकर किच्छा में सप्लाई करने के लिए आए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ किच्छा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया।

Ad_RCHMCT