बारातियों के दो गुटों के बीच विवाद, एक व्यक्ति की मौत, कई घायल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मामूली बात को लेकर बारातियों के दो गुटों में मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना हरिद्वार जिले के लक्सर के पथरी थाना क्षेत्र के रायसी गांव में हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद पथरी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

जानकारी के अनुसार, शिवगढ़ गांव से रायसी गांव में बारात आई थी, जहां डीजे पर नाचने को लेकर दो गुटों के बीच मामूली झगड़ा हो गया। बाद में, एक गुट ने दूसरे गुट के एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा बढ़ गया, और लाठी-डंडों से हमले में कई लोग, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, घायल हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने पथरी थाना पुलिस को सूचना दी, जो तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

Ad_RCHMCT