दीजिए बधाई-उन्नति शर्मा ने जूडो में स्वर्ण पदक जीत उत्तराखंड का नाम किया रोशन

ख़बर शेयर करें -

38वें राष्ट्रीय खेल में जूडो प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई भार वर्गों में रोमांचक मुकाबले और बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिले।


-63 किलोग्राम बालिका वर्ग में उत्तराखंड की उन्नति शर्मा ने अपने कौशल का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। मध्य प्रदेश की खिलाड़ी हिमांशी टोकस ने उन्नति को कड़ी टक्कर दी, लेकिन उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा। जम्मू-कश्मीर की तल्हा फयाज और मणिपुर की इरेंगबाम कल्पना देवी को कांस्य पदक मिले।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने 307 नव-नियुक्त चिकित्सा अधिकारियों, फार्मासिस्ट व उद्यान कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।


पुरुष वर्ग के -81 किलोग्राम में पंजाब के हर्षप्रीत सिंह ने अपने मुकाबलों में दबदबा बनाते हुए स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा के नरेंद्र ने रजत पदक और उत्तर प्रदेश के अभिषेक चौधरी और आकाश राज ने कांस्य पदक जीते।
महिला वर्ग के -70 किलोग्राम में हरियाणा की गरिमा चौधरी ने स्वर्ण पदक जीता। हिमाचल प्रदेश की ताखेलम्बम इनुंगनबी ने रजत पदक और हरियाणा और केरल के मोनिका हुड्डा और देवीकृष्ण वी.एस. ने कांस्य पदक जीता।
दिन के खेल का समापन पुरुष स्पर्धा -90 किलोग्राम के साथ हुआ, जिसमें मध्य प्रदेश के भरम कुमार वत्स ने स्वर्ण पदक जीता। सर्विसेज के अजय कुमार ने रजत पदक जीता और मणिपुर के निंगथौजम शीतल और जम्मू-कश्मीर के रजत सिंह चिब दोनों ने कांस्य पदक जीता।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में आज कहीं-कहीं बहुत हल्की-हल्की वर्षा-बर्फबारी व मैदानी जिलों में शुष्क मौसम, 8 जिलों में 30-40 किमी/घंटा हवाओं का वॉच अलर्ट।


जैसे जैसे जूडो स्पर्धाएँ अपने समापन की और आगे बढ़ रही हैं, खेल का रोमांच बढ़ता जा रहा है, खिलाड़ी अपनी सीमाओं को पार करते हुए राष्ट्रीय खेल में शीर्ष में स्थान पाने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं। प्रशंसक आने वाले दिनों के खेल में रोमांचक एक्शन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Ad_RCHMCT