भीमताल बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हुई, सीएम की मुआवजे की घोषणा

ख़बर शेयर करें -

भीमताल में बुधवार को हुए दर्दनाक बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है, जिनमें एक छह वर्षीय बच्चा भी शामिल है। इस हादसे में 26 यात्री घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे के मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को राहत राशि के रूप में 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है। इसमें उत्तराखंड परिवहन निगम से 5 लाख रुपये, सड़क सुरक्षा निधि से 2 लाख रुपये और मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 3 लाख रुपये शामिल होंगे। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 3 लाख रुपये और सामान्य रूप से घायल यात्रियों को 15,000 से 25,000 रुपये की सहायता दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर रेफर करने के निर्देश भी दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के खूपी गांव में भूस्खलन से बढ़ा संकट, मजबूरन घर छोड़ रहे हैं ग्रामीण

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने राहत और बचाव कार्य के लिए तुरंत पुलिस और अन्य दलों को मौके पर भेजा। पुलिस ने रेस्क्यू कार्य शुरू किया और स्थानीय लोगों की मदद से 26 घायल यात्रियों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा। सभी घायल यात्रियों का इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर पर्वतीय सभा लखनपुर द्वारा हरेला पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

एसएसपी ने इस हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएँ प्रकट की हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पुलिस बल और स्थानीय लोगों द्वारा किए गए त्वरित रेस्क्यू और साहसिक प्रयासों की सराहना की है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण के लिए हल्द्वानी ने बनाया कमाल, तिकोनिया चौराहा बना हरित स्वर्ग!

मृतकों की पहचान:

गंगा धामी (पत्नी खड़क सिंह) – उम्र करीब 48 वर्ष

खड़क सिंह (पुत्र जय सिंह) – उम्र करीब 55 वर्ष, धारचूला

सुरेंद्र सिंह धर्मसत्तू (पुत्र ललित सिंह धर्मसत्तू) – उम्र करीब 58 वर्ष, पिथौरागढ़

दक्ष पंत (पुत्र विनोद पंत) – उम्र 6 वर्ष, पिथौरागढ़

Ad_RCHMCT