उत्तराखंड स्टेट प्राइमरी टीचर एसोसिएशन शाखा रामनगर के दिनेश बने अध्यक्ष मनीता मंत्री एवं संजय कोषाध्यक्ष

ख़बर शेयर करें -


रामनगर- दिनेश बने अध्यक्ष मनीता मंत्री एवं संजय कोषाध्यक्ष
उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर एसोसिएशन शाखा रामनगर का निर्वाचन यहां नगर पालिका सभागार में संपन्न हुआ जिसमें अध्यक्ष पद पर दिनेश मनराल, मंत्री पद पर मनीता कटारिया एवं कोषाध्यक्ष पद पर संजय कुमार निर्वाचित हुए।


चुनाव पर्यवेक्षक नवीन चंद टम्टा, अशीष बिष्ट एवं विभागीय निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र प्रताप भारती तथा अनिल कुमार सिंह की देखरेख में हुए इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर दिनेश मनराल को 167 तथा निकटतम प्रतिद्वंदी प्रकाश फुलवरिया को 125 मत प्राप्त हुए इस तरह अध्यक्ष पद पर दिनेश मनराल द्वारा 48 मतों से विजय प्राप्त की गई जबकि मंत्री पद पर श्रीमती मनिता कटारिया निर्विरोध निर्वाचित हुई

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में उद्योग समूह दें साथ: 'सीएसआर डायलॉग' में सीएम धामी की बड़ी अपील; देश की दिग्गज कंपनियों के साथ कई एमओयू पर लगे हस्ताक्षर

कांटे के मुकाबले में कोषाध्यक्ष पद पर संजय कुमार ने 159 मत प्राप्त किया जबकि दिनकर सिंह को 133 मत प्राप्त हुए।


इससे पूर्व हुए सत्र में शैक्षिक उन्नयन पर संगठन के प्रांतीय संयोजक मनोज तिवारी ,खंड शिक्षा अधिकारी हवलदार प्रसाद जिला अध्यक्ष नंदराम डिकर सिंह पडियार, हरिश्चंद्र आर्य, सुभाष जुयाल प्रकाश चंद फुलेरिया मनोज मोहन काश्मीर, नवेंदु जोशीधर्मेंद्र पाल सुरेंद्र प्रताप रमेश भंडारी प्रभजोत वालिया,जगत बिष्ट रविंद्र कुमार, आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी दुनिया का बेजोड़ टूरिस्ट हब: ग्रीन एनर्जी से चमकेंगे रिसॉर्ट्स, 'ट्रेडिशनल विलेज' में दिखेगी उत्तराखंड की विरासत; सीएस ने दिए 3D म्यूजियम के निर्देश


सभा का संचालन जगदीश सती द्वारा किया गया।

Ad_RCHMCT