उत्तराखंड में सूखा और कड़ी ठंड, मौसम विभाग ने जताए ये आसार

ख़बर शेयर करें -

 उत्तराखंड में पारा लगातार गिर रहा है। प्रदेश में अक्टूबर में हल्की बारिश हुई थी, लेकिन नवंबर महीने में सूखा मौसम रहा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल राज्य में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। सूखी ठंड का प्रभाव पूरे प्रदेश में देखा जा रहा है, जिससे फसलों पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। खासतौर पर मसूरी और मुक्तेश्वर जैसे हिल स्टेशनों में न्यूनतम तापमान फ्रीजिंग प्वाइंट से नीचे गिर चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

उत्तराखंड में दिसंबर की शुरुआत में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक हफ्ते तक राज्य में बारिश के कोई संकेत नहीं हैं। ठंड तो कड़ी है, लेकिन यह सूखी ठंड है, जिससे सर्दी-जुकाम और वायरल बुखार के मामलों में वृद्धि हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी; विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

उत्तराखंड के मैदानों में अधिकतर स्थानों पर धुंध और कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस पूरे हफ्ते बारिश की संभावना नहीं है, और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी का कोई संकेत नहीं है। सूखे मौसम के कारण किसान काफी परेशान हैं, जबकि पहाड़ों पर तापमान माइनस में जाने से झरनों का पानी भी जम गया है।

Ad_RCHMCT