निजी कंपनी और बेटे की मिलीभगत से मां के नाम फर्जी लोन, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला के नाम पर फर्जी तरीके से लोन लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा किया गया। हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर में बेटे ने अपनी ही मां के मकान पर लोन लेकर धोखाधड़ी की।

पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बेटे और निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ने बजट खत्म करने और विकास की रफ्तार तेज करने का टास्क फोर्स बनाया

सुभाषनगर निवासी सुमन जैन, पत्नी प्रमोद जैन ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनके मकान पर उनके बेटे नीरज गर्ग ने लोन एजेंट और निजी कंपनी के कर्मचारियों के साथ मिलकर लोन ले लिया। सुमन ने कहा कि निजी कंपनी की हरिद्वार शाखा से लिए गए लोन के दस्तावेजों में उनके कहीं भी हस्ताक्षर नहीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  करोड़ों की स्टांप घोटाले में बड़ा एक्शन, उप निबंधक निलंबित

सुमन ने आरोप लगाया कि उनके बेटे और कंपनी के कर्मचारी धोखाधड़ी कर लोन दिलवाने में शामिल थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन सुनवाई न होने पर उन्हें कोर्ट का सहारा लेना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश, अग्निवीर परीक्षा पास युवक भी गिरफ्तार

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर नीरज गर्ग और अन्य कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Ad_RCHMCT