दिल्ली ब्लास्ट का हल्द्वानी कनेक्शन! पुलिस ने की बड़ी छापेमारी, संदिग्ध से पूछताछ

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आई है। दिल्ली बम ब्लास्ट मामले के मुख्य संदिग्ध उमर का हल्द्वानी से कनेक्शन मिलने के बाद सुरक्षाबलों और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। सूत्र बता रहे ह‌ैं कि जांच में उमर का कॉल रिकार्ड बनभूलपुरा क्षेत्र से जुड़ा पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर :युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, फ्री इंग्लिश टाइपिंग और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई

सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार देर रात पुलिस ने बनभूलपुरा में दबिश देकर बिलाली मस्जिद के इमाम को गिरफ्तार किया और उन्हें दिल्ली ले जाया गया।

सुरक्षा कारणों से बिलाली मस्जिद और अन्य संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर के विभिन्न हिस्सों में सघन जांच और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  शिवभक्तों की राह हुई आसान: टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी; 13 राज्यों के 49 श्रद्धालु शामिल

शनिवार सुबह एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल और सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल के नेतृत्व में भारी पुलिस बल बनभूलपुरा पहुंचा। पुलिस की मौजूदगी को देखकर स्थानीय लोग चिंतित नजर आए और तरह-तरह के कयास लगाने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  चम्पावत में सीएम धामी का बड़ा फैसला: ₹65.95 करोड़ की बाढ़ सुरक्षा परियोजनाओं का शिलान्यास; बोले- शारदा तटबंध पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की नींव

पुलिस ने बिलाली मस्जिद और आसपास के इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी है और सतर्कता बढ़ा दी है। दिल्ली पुलिस और उत्तराखंड पुलिस मिलकर मामले की गहन जांच कर रही हैं।

Ad_RCHMCT