हल्द्वानी में बड़ी कामयाबी: XUV700 से 6 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

 उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में नशा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन–2025 के तहत हल्द्वानी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जारी अभियान के दौरान पुलिस ने एक लग्जरी XUV700 में अवैध अंग्रेजी शराब की भारी खेप पकड़ी और एक तस्कर को गिरफ्तार किया। बरामद शराब की कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग पेट्रोल पंप के पास खाई में गिरे व्यक्ति का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू

एसपी सिटी मनोज कत्याल के निर्देशन और सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में कोतवाली प्रभारी रोहिताश सागर और भोटियापड़ाव चौकी प्रभारी एसआई अनिल कुमार की टीम ने शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध वाहन XUV700 (UK-04AJ-7676) को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 25 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

यह भी पढ़ें 👉  ​"रामनगर यातायात सुधार: वैकल्पिक मार्गों को खोलने और पार्किंग व्यवस्था की मांग को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से की मुलाकात।"

मौके पर ही पुलिस ने तस्कर सिमरन प्रीत (36 वर्ष), निवासी गोविंदपुरा सुभाषनगर, हल्द्वानी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी एक बाइक मैकेनिक की दुकान चलाता है और हरियाणा से शराब की यह खेप हल्द्वानी लेकर आया था। बरामद माल में Red Label की 10 पेटियां, Jameson की 5 पेटियां, Ballantine’s की 5 पेटियां और Blonde की 5 पेटियां शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देशन में श्री कैंची धाम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बीडीएस (BDS) टीम ने संभाला मोर्चा

पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन को सीज कर दिया है और आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।

Ad_RCHMCT