रविवार को मनाया जायेगा श्री हनुमान धाम का स्थापना दिवस

ख़बर शेयर करें -

रामनगर- प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री हनुमान धाम का स्थापना दिवस कल रविवार को धूम-धाम से मनाया जायेगा। आयोजकों की ओर से स्थापना दिवस की सभी तैयारियां पूर्ण हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का आधार: 'हिमालयन संस्कृति' पत्रिका के विमोचन पर बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

यह जानकारी देते हुए धाम के मीडिया प्रभारी पवन अग्रवाल ने बताया कि एक दिवसीय इस कार्यक्रम में प्रातः 10 बजे श्री हनुमान जी का पूजन व हवन का कार्यक्रम होगा।

उसके बाद अखण्ड श्री हनुमान चालीसा का पाठ व आचार्य विजय के उद्बोधन के पश्चात भजन गायक विवेक शर्मा द्वारा भजनों का कार्यक्रम होगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

स्थापना दिवस में रामनगर, काशीपुर, हल्द्वानी, रूद्रपुर, बाजपुर, मुरादाबाद, दिल्ली, बरेली आदि स्थानों से लगभग 20 हजार श्रद्धालु श्री हनुमान जी के दर्शन के लिये श्री हनुमान धाम अंजनी ग्राम छोई रामनगर पहुंचंगें।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

सभी श्रद्धालुओं के लिये श्री हनुमान धाम में दिन में भण्डारे-प्रसाद की व्यवस्था की गई है।

Ad_RCHMCT