हल्द्वानी के मेयर गजराज सिंह बिष्ट और पार्षदों को आयुक्त ने दिलाई शपथ

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के रामलीला ग्राउंड पर आयोजित एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने शपथ ग्रहण की। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को भी शपथ दिलाई।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

इस मौके पर महापौर और पार्षदों ने शहर और वार्ड के विकास के लिए संकल्प लिया और कहा कि हल्द्वानी का कायाकल्प किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

इस ऐतिहासिक समारोह में शहर के हजारों नागरिकों की मौजूदगी रही, जो इस पल के साक्षी बने। गजराज सिंह बिष्ट और अन्य सभासदों ने शपथ ली, जो शहरवासियों की उम्मीदों को और मजबूती देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Ad_RCHMCT