हल्द्वानी- तमंचे से वारदात को अंजाम देने की फिराक में था शातिर, पुलिस ने दबोचा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। काठगोदाम पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।

 एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर जनपद में सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

इस क्रम में थानाध्यक्ष काठगोदाम दीपक बिष्ट के नेतृत्व में काठगोदाम पुलिस टीम ने रात्रि गश्त के दौरान दाडू देवता मंदिर, दमुवाढ़ूंगा के पास एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। अभियुक्त सनी कुमार, उम्र 21 वर्ष, निवासी मल्ला चौफुला दमुवाढ़ूंगा, काठगोदाम के पास एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी ऐतिहासिक बग्वाल: 8 मिनट चले पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु; मुख्यमंत्री धामी ने की देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा

यह अभियुक्त पूर्व में थाना मुखानी से चोरी के मामले में जेल भी जा चुका है। काठगोदाम थाने में अभियुक्त के खिलाफ अवैध आर्म्स एक्ट (धारा 3/25) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर रुद्रपुर में विद्यार्थियों से रूबरू हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी: युवाओं के नवाचार से तय होगी विकसित उत्तराखंड की दिशा; देहरादून में बनी देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

उ.नि. अरुण सिंह राणा कानि. भानुप्रताप ओली

Ad_RCHMCT