हल्द्वानी पुलिस का बड़ा एक्शन: बारात घरों में छापेमारी, 15 संचालकों को नोटिस जारी

ख़बर शेयर करें -

 हल्द्वानी पुलिस ने शहर के विभिन्न बैंक्वेट हॉल्स और बारात घरों में बुधवार शाम छापेमारी की, जहां कई शादियां चल रही थीं। पुलिस ने इन बैंक्वेट हॉल मालिकों को फटकार लगाई और शादी की सूचना संबंधित थाने को न देने पर नोटिस जारी किए। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में पुलिस ने यह कार्रवाई की, जिसके बाद शहर के विभिन्न इलाकों में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में 'युवा संवाद': सीएम धामी बोले — "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत"; बैंकों की ऋण प्रक्रिया सरल करने के निर्देश

पुलिस की टीम ने सीओ सिटी नितिन लोहनी और कोतवाल राजेश यादव की अगुवाई में बरेली रोड, रामपुर रोड, नवाबी रोड, नैनीताल रोड और मुखानी क्षेत्र के बैंक्वेट हॉल्स, टेंट हाउस, डीजे और बैंड बाजा संचालकों की गतिविधियों की जांच की। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि कई बारात घरों के मालिकों ने पुलिस को शादी की जानकारी नहीं दी, जो कि नियमों के खिलाफ है।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

इसके बाद पुलिस ने 15 बैंक्वेट हॉल संचालकों को नोटिस जारी करते हुए उनसे एक सप्ताह के भीतर जवाब देने के लिए कहा है। पुलिस ने इन संचालकों को चेतावनी दी कि अगर उन्होंने भविष्य में ऐसा किया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में मुखानी एसओ विजय मेहता समेत अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल थे।

Ad_RCHMCT