(उत्तराखंड) चलती कार में बाहर लटककर स्टंटबाजी करना युवती को पड़ा भारी, पुलिस ने चालानी कार्यवाही कर उतार दी खुमारी, Video

ख़बर शेयर करें -

चलती कार में बाहर लटककर स्टंटबाजी करना युवती को पड़ा भारी।

रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालानी कार्यवाही कर उतार दी खुमारी।

Corbetthalchal-गत दिवस को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें एक महिला द्वारा श्री केदारनाथ यात्रा मार्ग पर कार के शीशे से बाहर लटककर अपनी जान को जोखिम में डालकर वीडियो/रील्स बनायी जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामायण काल की विरासत संजोएगी सरकार: थलीसैण के श्रृंग ऋषि आश्रम का होगा जीर्णोद्धार, पैठाणी स्थित ताराकुंड का भी होगा सौंदर्यीकरण

उक्त वायरल वीडियो का जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा संज्ञान लेकर अपने स्तर से वीडियो में दिख रही महिला के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तो इनका थाना गुप्तकाशी क्षेत्रान्तर्गत होना पाया गया, उक्त लोगों की पहचान मेघा शर्मा, पत्नी अजय राज, निवासी नंगला इन्क्लेव, फरीदाबाद तथा अजय राज, पुत्र जगदीश शर्मा, उम्र 36 वर्ष, निवासी नंगला इन्क्लेव, फरीदाबाद के रुप में हुयी।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर के कायाकल्प की तैयारी: स्वच्छता और स्मार्ट शिक्षा के लिए महापौर दीपक बाली ने नैनी पेपर्स और IGL से मांगा CSR सहयोग

थाना गुप्तकाशी पुलिस द्वारा आरोपित उक्त दोनों लोगों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही की गयी तथा सम्बन्धित वाहन चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत चालानी कार्यवाही की गयी।

Ad_RCHMCT