राइकॉ ढिकुली में लगा स्वास्थ्य शिविर

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर:-बालसखा प्रकोष्ठ के अंर्तगत राजकीय इंटर कॉलेज ढिकुली में बालक-बालिकाओं के स्वास्थ्य की जाँच हेतु शिविर लगाया गया।

राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय रामनगर से डॉ मीनाक्षी अवस्थी व फार्मासिस्ट रामाश्रय के सहयोग से प्रत्येक विद्यार्थी का चेकअप किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में गोलीकांड का पर्दाफाश, तीन आरोपी हथियारों समेत गिरफ्तार

मलेरिया, वायरल फीवर, चिकनगुनिया, पेट संबंधी समस्या,बढ़ती उम्र की लड़कियों को पौष्टिक भोजन तथा बदलते मौसम में किन बातों का खयाल रखना जरूरी है,इससे बच्चों को अवगत कराया गया, तथा नि:शुल्क दवा वितरित की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में लगातार धमकियां, देहरादून कोर्ट को बम से उड़ाने की चेतावनी, अलर्ट

इस अवसर पर बालसखा प्रकोष्ठ के समन्वयक दिनेश चंद्र सिंह रावत, सह समन्वयक संतोषकुमार तिवारी, सीबीएस कन्याल व सीएस रावत ने सहयोग प्रदान किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के राष्ट्रीय खेल विजेताओं को जल्द मिल सकती है सीधी नौकरी

प्रधानाचार्य आशाराम निराला ने डॉक्टर टीम के प्रति आभार व्यक्त किया|

Ad_RCHMCT