उत्तराखंड- यहां विपक्षी दलों का बाजार बंद रहा असफल

ख़बर शेयर करें -

अंकिता भंडारी हत्याकांड के विरोध एवं मृतका की शांति के लिये बाजार बंद के आहवान का असर बाजपुर में देखने को नहीं मिला। हालांकि कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह बाजार बंद कराने निकले जरूर लेकिन वह व्यापारियों का समर्थन लेने में असफल रहे।

कुछ व्यापारियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के कहने पर कुछ देर के लिये अपने प्रतिष्ठान बंद रखे, लेकिन कुछ देर बाद व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को पुनः खोल लिया। वहीं सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत काठगोदाम पुलिस की सख्त कार्रवाई: अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 02 वारंटी गिरफ्तार

तथा उन्होंने बाजार बंद कराने का प्रयास करने वाले कांग्रेस नेताओं को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जबरन बाजार बंद कराने का प्रयास किया तो फिर पुलिस कार्रवाई करेगी।

पुलिस की इस चेतावनी के बीच कांग्रेस के नेता व्यापारियों से शांतिपूर्वक अपनी दुकानें बंद करने का अनुरोध करते रहे। वहीं ब्लॉक प्रमुख प्रति राजकुमार ने भी प्रदेश के माहौल पर चिंता जाहिर करते हुए बाजार बंद का समर्थन करते हुए लोगों से बाजार बंद की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में डॉ. सलीम अली की जयंती पर 'बर्ड फेस्टिवल 2026' का उत्साहपूर्ण आगाज: विद्यार्थियों ने सीखे पक्षी अवलोकन के गुर

बाजार बंद कराने के आह्वान को लेकर बाजपुर कोतवाली पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर आई। जिसके चलते भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात दिखाई दिया। बाजपुर कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि बाजार बंद का आहवान जरूर था,

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस का कड़ा प्रहार: महज 06 घंटे के भीतर कुख्यात 'ITI गैंग' के 04 आरोपी गिरफ्तार

लेकिन व्यापारियों ने बाजार बंद नहीं किया है। बाजार बंद कराने वालों को सख्त चेतावनी दी गई है कि अगर शांति भंग करने की किसी ने भी कोशिश की तो उसको बख्शा नहीं जायेगा।

Ad_RCHMCT