यहां एक तीर्थयात्री ने तोड़ा दम

ख़बर शेयर करें -

चार धाम में जाने वाले यात्री जिस प्रकार से श्रद्धा पूर्वक चार धाम यात्रा पर जाते हैं और वहीं दूसरी ओर चार धाम यात्रा में अनहोनी ओ को लेकर खबरें सामने आती रहती है इसी क्रम में बड़ी खबर केदारनाथ से सामने आ रही है यहां पर केदारनाथ पैदल मार्ग पर एक यात्री की खाई में गिरने से मौत हो गई। यह दुर्घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस ने शव को खाई से निकाल लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  योग दिवस पर ऐतिहासिक पहल, उत्तराखंड सरकार ने पेश की राज्य की विशेष योग नीति


दूसरी ओर यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में हार्ट अटैक से अब तक 10 यात्रियों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य संबंधी सबसे ज्यादा दिक्कतें यमुनोत्री धाम में सामने आ रही हैं। शनिवार को यमुनोत्री धाम में तीन और यात्रियों ने हृदयगति रुकने से दम तोड़ दिया। ये तीनों यात्री गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीतालः डीएम ने इन अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र


जानकारी के अनुसार गुजरात से आए जयेश भाई (41) स्वजन के साथ यमुनोत्री यात्रा पर आए थे। शनिवार को यमुनोत्री मंदिर के निकट अचानक उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई। जब तक जयेश भाई को अस्पताल पहुंचाया, तब तक वह दम तोड़ चुके थे। इसी तरह यमुनोत्री धाम जाते हुए भंगेली गदेरे के पास मुंबई निवासी देवश्री केदार जोशी (39) की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  बारिश की खुशखबरी: प्री-मानसून ने बदला उत्तराखंड का मौसम, जल्द आएगा मानसून


जब तक पति केदार जोशी समेत स्वजन देवश्री को चिकित्सक के पास ले जाते, तब तक वह दम तोड़ चुकी थीं। इसके अलावा मध्य प्रदेश के गढ़ाकोटा (सागर) निवासी ईश्वर प्रसाद (65) की मौत यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भैरव मंदिर के पास हुई। इसी के साथ यमुनोत्री में अब तक आठ और गंगोत्री में दो व्यक्तियों की मौत हृदयगति रुकने से हो चुकी है।

Ad_RCHMCT