यहां नशा मुक्ति केंद्र में अज्ञात कारण के चलते हुई युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

आज के समय में नशा मुक्ति केंद्रों के क्या हाल चल रहे हैं यह तो हर कोई जानता है जहां पर परिवार वाले अपने बच्चों को नशे से दूर करने के लिए नशा मुक्ति केंद्रों में डालते हैं वही कई बार नशा मुक्ति केंद्रों से ही मृत्यु होने की खबरें सामने आती रहती हैं एक ऐसा ही मामला उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र के सामने आ रहे हैं यहां नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव का परिजनों को सौंप दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान: नए पर्यटन स्थलों और सर्किट पैकेज पर मुख्य सचिव की समीक्षा; 15 दिन में फिर होगी बैठक


पीलीभीत रोड मंडी समिति स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती सड़ासड़िया फुलैया निवासी बलदेव सिंह (45) पुत्र प्यारा सिंह को नशा मुक्ति केंद्र संचालक शनिवार को उप जिला चिकित्सालय लेकर आया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। परिजनों के आने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पत्नी कुलविंदर कौर ने बताया कि उसका पति नशे का आदी था। इस पर गत चार मई को पीलीभीत रोड स्थित मंडी समिति के पास नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर रुद्रपुर में विद्यार्थियों से रूबरू हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी: युवाओं के नवाचार से तय होगी विकसित उत्तराखंड की दिशा; देहरादून में बनी देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी

पुलिस उपाधीक्षक बीएस भंडारी ने कहा कि नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज की मौत होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पंचनामे में कोई चोट आदि के निशान नहीं है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के परिजनों की शिकायत है कि बीच में उन्हें मिलने नहीं दिया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। नशा मुक्ति केंद्र संचालक की भी जांच पड़ताल की जाएगी।


मृतक बलदेव की भांजी सर्वजीत कौर ने कहा कि वह चार मई को मामा से मिलने आई तो उसे मिलने नहीं दिया। वहीं मृतक की पत्नी कुलविंदर कौर ने कहा कि छह मई को वह पति से मिलने आई तो उसे भी नहीं मिलने दिया था। सात मई की तड़के नशा मुक्ति केेंद्र संचालक ने बलदेव की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। बताया कि उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाया जा रहा है और कुछ देर बाद फोन पर बताया कि उसकी सरकारी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। एसएसआई देवेंद्र गौरव ने बताया कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। परिजनों की तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन से मिला विश्व बैंक का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल: 'उत्तराखंड@2047', जल प्रबंधन, आपदा प्रबंधन और सतत विकास पर हुई विस्तृत चर्चा

Ad_RCHMCT