रामनगर-यहां मंदिर परिसर में हाथियों ने की तोड़फोड़

ख़बर शेयर करें -

हाथियों के द्वारा कई बार उत्पात मचाने की खबरें सामने आती रहती हैं और रामनगर के वन्य क्षेत्र में कई बार हाथों के द्वारा उत्पात मचाया भी दिया है लेकिन इस बार बड़ी खबर गर्जिया मंदिर परिसर से सामने आ रही है यहां पर गजराज ने रात में उत्पात मचाया, जहां कई दुकानों में तोड़ फोड़ की वहीं पानी की टंकियों को भी नुकसान पहुंचाया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विंटर टूरिज्म को मिलेगी नई उड़ान: नए पर्यटन स्थलों और सर्किट पैकेज पर मुख्य सचिव की समीक्षा; 15 दिन में फिर होगी बैठक

बता दें कि देर रात प्रसिद्ध गर्जिया मंदिर में एक हाथी ने खूब उत्पात मचाया, जहां हाथी प्रसिद्ध गर्जिया मंदिर की सीढ़ियों के पास मंडराता हुआ पहुंचा जहां जमकर उत्पात मचाया सीसीटीवी में साफ दिखाई दे रहा है। वही हाथी ने पास में श्रद्धालुओं के लिए बनाई गई 2 पानी की टंकियों को भी तोड़ा साथ ही प्रसाद विक्रेताओं की 6 से ज्यादा दुकानों को भी नुकसान पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में व्यापारियों और उद्योग प्रतिनिधियों से रूबरू हुए सीएम धामी: "व्यापारी अर्थव्यवस्था की रीढ़, आप व्यापार बढ़ाइए—सरकार आपके साथ खड़ी है"


वही वन प्रभाग ने सूचना पर रात में उस क्षेत्र में गस्त बढ़ाने के साथ ही रात में उस क्षेत्र में न जाने की हिदायत दी है। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से विभाग द्वारा क्षेत्र में गश्त भी बढ़ा दी गई है।

Ad_RCHMCT