यहां होटल कर्मचारी द्वारा महिला का नहाते हुए वीडियो बनाने का मामला आया सामने, मुकदमा दर्ज

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल।यहां के एक होटल में महिला का बाथरूम में नहाते हुए होटल कर्मचारी द्वारा वीडियो बनाने की घटना सामने आई है।

जानकारी के अनुसार होटल में आज सुबह दिल्ली निवासी महिला पर्यटक होटल के कमरे में अटैच बाथरूम में नहा रही थी।

तभी वेंटीलेशन से किसी व्यक्ति द्वारा मोबाइल से उसका बनाया जा रहा था महिला की निगाह मोबाइल पर पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में जंगल में घास काटने गई महिला को आदमखोर ने मार डाला

जिसके बाद पीड़ित महिला जोर-जोर से शोर मचाने लगी महिला की आवाज सुनकर महिला का पति और होटल का स्टाफ वहाँ पहुंचा, तब तक होटल का वीडियो बनाने वाला कर्मचारी मौके से भाग गया।

इस पूरे घटनाक्रम की सूचना महिला के पति द्वारा पुलिस सहायता नंबर पर सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुचीं पुलिस को एक रूम सर्विस वाले कर्मचारी को शक के आधार पर गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड एसटीएफ ने बुजुर्ग से 68 लाख की ठगी करने वाले साइबर गिरोह का किया पर्दाफाश

पूरे मामले में पुलिस ने बताया कि होटल का सर्वेंट क्वाटर और जिस कमरे मे महिला रुकी थी दोनों अगल बगल में है

जब महिला नहाने गई तब एक कर्मचारी उसकी वीडियो बनाने लगा जिसकी सूचना महिला ने 112 पर दी जिसके बाद पुलिस ने एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर एफआइआर दर्ज कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिर टूटा कहर: HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत चार की मौत

पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Ad_RCHMCT