रामनगर-यहां शराब की दुकान में चोरों ने किया हाथ साफ,की लाखों रुपये की चोरी।।

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:-आज के समय में चोरों के हौसले काफी बुलंद हो चुके हैं और उन्हें पुलिसकर्मियों का हो ही नहीं रहा है जहां कल पूरा देश आजादी का स्वतंत्रता दिवस मना रहा था वहीं चोरों ने भी शराब की दुकान में चोरी करने की घटना को अंजाम दे दिया बता दे कि मामला रामनगर के भवानीगज क्षेत्र का सामने आ रहा है।

यहां पर कोतवाली से कुछ कदमों की दूरी पर एक शराब की दुकान में चोरों के द्वारा इस वारदात को अंजाम दिया गया बता दें कि यह वारदात भवानीगंज के भगत सिंह चौक पर स्थित देसी शराब की दुकान में हुई और इस घटना का पता आज सुबह चला। शराब की दुकान में चोरी करने के लिए चोरों ने पहले दीवार के पीछे सुराग किया।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद को दें प्राथमिकता: सीएम धामी; सचिवालय में ‘सशक्त बहना उत्सव’ के स्टालों से की खरीदारी

और दुकान के अंदर घुसे और सारी नगदी लेकर नौ दो ग्यारह हो गए बताया जा रहा है कि शराब की दुकान के अंदर ₹3 लाख से ज्यादा की नकदी रखी हुई थी। जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और आशंका लगाई जा रही है कि यह काम नशेड़ी व्यक्ति के द्वारा किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पत्रकारों की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया गहरा शोक, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना

बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले जेल से छूटकर आए कुछ नशेड़ीओ को गत शाम दुकान के आसपास घूमते हुए देखा गया था जिसके बाद से यह नशेड़ी शक के दायरे में आ गए हैं। भवानी गंज चौक के जिस इलाके में इस चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

वहां पर पुलिसकर्मियों की 24 घंटे ड्यूटी लगी रहती है और सुरक्षा की दृष्टि से व्यापारियों के लिए वहां पर कुछ भी कैमरे भी लगाए गए हैं लेकिन इसके बावजूद भी चोरी की इस घटना ने कहीं ना कहीं पर सुरक्षा पर सवाल उठा दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने 5 साल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का किया विमोचन; विकास यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास बताया सराहनीय

वहीं दुकान स्वामी विपिन काण्डपाल ने बताया की 14 अगस्त को सेल्स मैन दुकान बन्द करके घर चले गये थे फिर 15 अगस्त को छुट्टी होने के बाद आज जब सुबह दुकान खोलने आये तब चोरी का पता चला।

उन्होंने बताया की चोर नकद कैस 3 लाख रुपये से अधिक भी अपने साथ ले गये हैं और चोरों ने बोतलें फोड़कर भी नुकसान किया है।

फिलहाल अभी तक चोरों की शिनाख्त नहीं हो पाई है वहीं पुलिस के द्वारा इसलिए की फुटेज को खंगाल कर चोरों को खोजने की कोशिश की जा रही है।

Ad_RCHMCT