पेपर लीक मामले में ही हाकम ने किया चौंकाने वाले खुलासे, विधायक के भाई का नाम आया सामने,राजनीति गरमाई

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक मामले में अब तक 18 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और इन गिरफ्तारी के साथ ही काफी चौंकाने वाले खुलासे भी धीरे-धीरे सामने आते जा रहे हैं ऐसा कहा जा सकता है कि इस पूरे पेपर लीक गिरोह की धीरे-धीरे परत दर परत सामने आती जा रही है ।

जानकारी के अनुसार बीते दिन एसटीएफ की टीम ने जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत को हिमाचल बॉर्डर से गिरफ्कार किया है जो की बैंकॉक गया हुआ था. वहीं हाकम की गिरफ्तारी के बाद अब उत्तरकाशी के कई व्यक्तियों के नाम सामने आ रहे हैं। जिनमें से एक विधायक का भाई बताया जा रहा है. इससे फिर से शासन में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का सीएम धामी ने दोहराया संकल्प, दी निःशुल्क बस यात्रा की सौगात

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विधायक के भाई के छह करीबी व्यक्तियों का चयन इस परीक्षा में हुआ है। सूत्रों के अनुसार ये सभी एसटीएफ की रडार पर हैं। UKSSSC पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने मास्टरमाइंड भाजपा नेता औऱ मोरी के जखोल निवासी जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह रावत को 12 घंटे की पूछताछ के बाद बीते दिन गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  कार्बेट टाइगर रिजर्व: ढेला रेस्क्यू सेन्टर में उपचाराधीन नर बाघ की मौत, NTCA गाइडलाइन के तहत हुआ पोस्टमार्टम

सटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि हाकम सिंह के परिचित उत्तराखंड और यूपी के कुछ अन्य सफेदपोशों के शामिल होने की जानकारी सामने आ रही है. पुख्ता सुबूत मिलने के बाद उन सभी की गिरफ्तारी की जाएगी। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि हाकम सिंह के लेन-देन का हिसाब उत्तरकाशी के राजकीय इंटर कालेज (मोरी) में तैनात व्यायाम शिक्षक तनुज शर्मा रखता था।

हाकम सिंह आलीशान जिंदगी जीता है. वो जांच से पहले पांच बार थाईलैंड जा चुका है। खबर है कि उसके वहां होटल भी हैं और चार पांच बैंक खाते हैं.हाकम ने पूछताछ में बड़े खुलासे किए हैं. हाकम सिंह ने देहरादून और यूपी धामपुर में 55 से 60 अभ्यर्थियों से पेपर हल करवाए थे। इसके बदले उसने हर अभ्यर्थी से 12 से 15 लाख रुपये लिए। इस मामले में एसटीएफ अब तक 18 आरोपियों को गिरफ्तार आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला ऐतिहासिक समर्थन: 2.67 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने साझा किया विजन; 16 सितंबर को घोषित होंगे परिणाम

Ad_RCHMCT