ज्वैलरी शोरूम डकैती- मुख्य आरोपी गिरफ्तार, इतने लाख का था ईनाम

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। दून में नौ नवंबर को राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेलर्स में हुई डकैती का मुख्य आरोपी प्रिंस कुमार वैशाली बिहार में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को बिहार पुलिस ने दबोचा है। दून पुलिस ने आरोपी पर दो लाख का इनाम घोषित किया था। बिहार गई दून पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। जल्द ही आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: छोटा कैलाश में महाशिवरात्रि पर कड़े सुरक्षा इंतजाम

विदित है कि नौ नवंबर को राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वैलर्स में हथियारबंद बदमाशों ने 14 करोड़ की डकैती की थी। तब से लेकर अब तक दून पुलिस पुलिस बदमाशों की तलाश में बिहार सहित अन्य प्रदेशों में लगातार दबिश दे रही है। डकैती प्रकरण में अभी तक दून पुलिस आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें दो लाख का इनामी विक्रम कुमार भी शामिल है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रिलायंस ज्वैलर्स लूट प्रकरण में घटना में शामिल मुख्य आरोपी प्रिंस तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उन्होंने खुद बिहार जाकर एडीजी एसटीएफ बिहार तथा एसएसपी वैशाली के साथ बैठक कर समन्वय स्थापित किया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सनसनी: नवीन गल्ला मंडी में युवक-युवती की बेरहमी से हत्या!

जांच के दौरान गैंग तथा आरोपियों के संबंध में मिल रही महत्वपूर्ण जानकारियों को लगातार बिहार एसटीएफ तथा बिहार पुलिस के साथ साझा किया जा रहा था। कहा कि दून पुलिस व बिहार पुलिस के बेहतर आपसी सामंजस्य तथा सूचनाओं के आदान-प्रदान से बुधवार को बिहार पुलिस ने देहरादून में हुई लूट की घटना में शामिल मुख्य अभियुक्त प्रिंस को वैशाली बिहार से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

Ad_RCHMCT