यहां ट्रेन के इंजन की चपेट में आने से हाथी की मौत, बच्चा घायल

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं। केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज के जंगल में ट्रेन के इंजन से टकरा कर हाथी की मौत हो गई। जबकि हाथी बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस खबर से वन महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घायल हाथी के बच्चे का रेस्क्यू कर उसे उपचार के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में जिलाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा: अभियोजन में लाएं तेजी, अपराधियों को मिले सख्त सजा; 15 सितंबर से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान'

जानकारी के अनुसार बीती देर रात्रि करीब 3:00 बजे लालकुआं बरेली रेलवे ट्रैक पर श्मशान घाट के पास तेजगति से जा रहे लाइट पावर इंजन की चपेट में आने से रेल पटरी क्रॉस कर रहे एक नर हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसके साथ चल रहा हाथी करीब सात साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  ​IIA उत्तराखंड चैप्टर में रामनगर के आर्किटेक्ट मनबर सिंह नेगी की ऐतिहासिक जीत, 73% मतों के साथ बने चेयरमैन

इस खबर से वन विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे गौला रेंज के वन क्षेत्र अधिकारी चन्दन सिंह अधिकारी ने वन विभाग की टीम के साथ रेस्क्यू अभियान चलाते हुए घायल हाथी के बच्चे का रैस्क्यू कर उसे उपचार के लिए भेज दिया। जबकि मृतक हाथी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Ad_RCHMCT