रामनगर-(दुखद) देर रात डिवाइडर से टकराई कार,1 की मौत,देखिये वीडियो

ख़बर शेयर करें -

बुधवार की देर रात्री कोतवाली रामनगर के माध्यम से fsso रामनगर के CUG नo 9411113502 सूचना प्राप्त हुई टांडा चौराहा रामनगर में एक गाड़ी डिवाइडर से टकरा कर एक्सीडेंट हो गया है।
सूचना मिलने पर फायर स्टेशन रामनगर से एक रेस्क्यू यूनिट टीम fsso के नेतृत्व मे तुरंत घटनास्थल पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि
गाड़ी no UK07AK1738 में 4 लोग सवार थे। जिसमें से एक व्यक्ति का नाम उस्मान अली और दूसरे व्यक्ति का शाहरुख अली था।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना' का शुभारंभ: 11 हजार छात्र-छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग; प्रदेश में बनेगा अलग 'युवा आयोग'

अत्यधिक स्पीड के कारण कार डिवाइडर से टकराकर एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई तथा उसके एक साथी का पैर टूट गया। एक पिछली सीट पर गाड़ी में फस गया। तथा कार चालक एक्सीडेंट होने के बाद फरार हो गया।फंसे हुए आदमी को फायर स्टेशन रेस्क्यू टीम रामनगर द्वारा आयरन कटर की मदद से गाड़ी के दरवाजे को काटकर सकुशल बाहर निकाला गया तथा मौके पर मौजूद 108 एंबुलेंस को सौंप कर वापस अपने पर उपस्थित हुई। मौके पर स्थानीय पुलिस मौजूद रही।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव की अध्यक्षता में जिलाधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा: अभियोजन में लाएं तेजी, अपराधियों को मिले सख्त सजा; 15 सितंबर से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान'

फायर सर्विस टीम Fssoउमेश चंद्र परगाई,DVR. प्रहलाद सिंह,Fm.रविंद्र कांबोज,Fm. हरकेश सिंह,Fm. विक्रान्त सिंह मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT