सिलक्यारा रेस्क्यू ऑपरेशन- आपदाओं से निपटने को बनेगी कार्य योजना, एनडीएमए ने मांगी रिपोर्ट

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखण्ड के उत्तरकाशी में 17 दिन तक चला यह बचाव अभियान देश और दुनिया में अनूठा रहा। इस अभियान में सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं अब राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने प्रदेश सरकार से अभियान में शामिल सभी एजेंसियों की भूमिका और सक्रिय भागीदारी के संबंध में रिपोर्ट मांगी है।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मदिवस समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी व राज्यपाल; हरिद्वार कुंभ को दिव्य-भव्य बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई

बता दें कि 12 नवंबर को सुरंग का एक अंदरुनी हिस्सा ढहने से 41 मजदूर फंस गए थे। जिनका सफल रेस्क्यू किया गया। एनडीएमए का मानना है कि एकजुट टीम भावना से संसाधनों और विशेषज्ञता का सही उपयोग से ही जटिल बचाव अभियान सफल हुआ। यह अभियान इसके महत्वपूर्ण पहलुओं को पहचानने और संहिताबद्ध करने का एक अच्छा अवसर है। माना जा रहा है कि एनडीएमए ऑपरेशन सिलक्यारा की केस स्टडी से भविष्य में इसी तरह की आपदाओं से निपटने की एक कार्य योजना तैयार करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  जनसमस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी: मुख्य सेवक सदन में बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

इसी कड़ी में सचिव आपदा प्रबंधन ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, एसडीआरएफ, पेयजल निगम, लोक निर्माण विभाग, वन विभाग, जल संस्थान, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, भू स्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र और उत्तरकाशी के डीएम और पुलिस अधीक्षक से जानकारी मांगी है।

Ad_RCHMCT