शराब की ओवर रेटिंग पर बड़ी कार्रवाई, इस आबकारी अधिकारी को पद से हटाया

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में शराब की ओवर रेटिंग पर बड़ी कार्रवाई हुई है। शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग को लेकर जारी शिकायतों के बीच देहरादून के जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बिंजौला पर गाज गिर गई है। आबकारी आयुक्त हरिचंद सेमवाल ने उन्हें मुख्यालय से संबद्ध करने के आदेश जारी किए हैं। हालांकि, फिलहाल उनकी जगह पर किसी नए अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्लेशियर झीलों की निगरानी को मिली नई तकनीकी ताकत: चमोली के वसुंधरा ताल में स्थापित होगा उत्तराखण्ड का पहला अर्ली वार्निंग सिस्टम

शराब की दुकानों पर ओवर रेटिंग की समस्या लगातार बनी हुई थी, जिसके चलते जिला प्रशासन और आबकारी विभाग पर दबाव था। हाल ही में, देहरादून के जिलाधिकारी ने इस मामले पर सख्त कदम उठाते हुए खुद ओवर रेटिंग की जांच शुरू की थी। उन्होंने कई दुकानों का निरीक्षण किया, और कुछ स्थानों पर ओवर रेटिंग रुक भी गई, लेकिन अधिकांश दुकानों पर यह समस्या जारी रही। 

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

आबकारी विभाग ने कई दुकानदारों के चालान भी काटे, लेकिन इससे दुकानदारों पर कोई असर नहीं पड़ा। मामला तब और गंभीर हो गया जब शिकायतों की संख्या बढ़ने लगी और ओवर रेटिंग की समस्या नहीं रुकी। 

यह भी पढ़ें 👉  विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों को जानें युवा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

आखिरकार, इन निरंतर शिकायतों और विभाग की छवि पर आ रहे सवालों के बीच, जिला आबकारी अधिकारी कैलाश चंद्र बिंजौला को हटाने का फैसला लिया गया। आबकारी आयुक्त ने स्पष्ट रूप से कहा कि इस तरह की स्थिति से विभाग की प्रतिष्ठा पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा था, इसलिए यह कदम उठाना पड़ा। 

Ad_RCHMCT