मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन समिति की उच्चाधिकार समिति की बैठक संपन्न हुयी।

ख़बर शेयर करें -

मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन समिति की उच्चाधिकार समिति की बैठक संपन्न हुयी। बैठक के दौरान उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन समिति के विभिन्न कार्यकलापों की जानकारी समिति के समक्ष रखी गयी एवं विभिन्न प्रस्तावों को संस्तुति प्रदान की गयी।

मुख्य सचिव ने अखरोट विकास कार्यक्रम के तहत् लगाए गयी अखरोट की पौध की अद्यतन स्थिति की जानकारी मांगी। उन्होंने सम्बन्धित प्रभाग के डीएफओ से इसका मूल्यांकन कर अवगत कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना के अंतर्गत किसानों द्वारा इससे होने वाले फलोत्पादन की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के मूल्यांकन से आगे की कार्ययोजना बनायी जा सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 'ऑरेंज अलर्ट' के बाद 2 सितंबर को सभी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

मुख्य सचिव ने योजना के अंतर्गत जापान के तकनीकी सहयोग एवं मार्गदर्शन से मृदा अपरदन नियंत्रण और अवसाद आपदा शमन (Erosion Control & Sediment Disaster Mitigation) के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों को आपदा प्रबन्धन विभाग के साथ जापानी तकनीक के महत्त्वपूर्ण पहलुओं को साझा किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इससे उत्तराखण्ड में लैंड स्लाईड मिटिगेशन में सहायता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  सीखने का जुनून: 19वीं डिग्री हासिल कर चुके एडवोकेट डॉ. पांडे अब 20वीं डिग्री की ओर अग्रसर

मुख्य सचिव ने योजना के अंतर्गत आजीविका से जुड़े विभिन्न स्वयं सहायता समूहों, क्लस्टर्स और राज्य स्तरीय फेडरेशन की क्षमता विकास, बाजार की उपलब्धता के साथ ही हैंड होल्डिंग किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिरूल की तर्ज पर लैंटाना पर भी कार्य किए जाने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें 👉  सचिवालय में प्रशासनिक सक्रियता: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने दीपेन्द्र चौधरी को दिलाई सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त पद की शपथ; प्रदेश की प्रमुख रोपवे परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश

इस अवसर पर पीसीसीएफ श्री कपिल लाल, सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम एवं श्री धीराज गर्ब्याल, श्री सी. रविशंकर, एपीसीसीएफ श्री नरेश कुमार, अपर सचिव श्री हिमांशु खुराना सहित वन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT