लालकुआं क्षेत्र में श्रमिक–प्रबंधन विवाद का समाधान, कार्य पुनः शुरू

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं क्षेत्र में श्रमिक–प्रबंधन विवाद का समाधान, कार्य पुनः शुरू

लालकुआं क्षेत्र स्थित निजी कंपनी मदरसन में दिनांक 20 अप्रैल से श्रमिकों एवं प्रबंधन के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इस संबंध में 20 अप्रैल को श्रमिकों और प्रबंधन के बीच वार्ता आयोजित की गई, जिसमें श्रम विभाग के प्रतिनिधि, जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों पर सख्त कार्रवाई: ऊधमसिंह नगर के बाजपुर में 4 मदरसे सील; सीएम धामी बोले—'आधुनिक व मुख्यधारा की शिक्षा से बच्चों को दूर नहीं रखा जा सकता'

उक्त वार्ता के क्रम में दिनांक 21 अप्रैल को पुनः बैठक आयोजित की गई। सकारात्मक संवाद के उपरांत दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी, जिसके परिणामस्वरूप श्रमिक पुनः कार्य पर लौट आए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बिष्ट के निधन पर सीएम धामी ने जताया गहरा दुःख: मोहब्बेवाला स्थित आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

वर्तमान में कंपनी में कार्य सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। एहतियातन मौके पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पशुपालन और गन्ना विकास विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र: बोले—'मेहनत और प्रतिभा के दम पर मिल रही सरकारी नौकरियां'

प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी

Ad_RCHMCT