मोदी कैबिनेट- दिल्ली पर टिकी उत्तराखंड की निगाहें, सु‌र्खियों में ये नाम

ख़बर शेयर करें -

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सरकार रविवार की शाम अस्तित्व में आ जाएगी। ऐसे में उत्तराखंड की निगाहें भी शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी हुई हैं। यहां पांच में से किस सांसद को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा, इसे लेकर कयासबाजी का दौर जारी है। लेकिन सभी को शपथ ग्रहण समारोह का इंतजार है। 

उत्तराखंड से पांचों सीटें भाजपा ने जीती हैं। इनमें गढ़वाल से अनिल बलूनी, टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी शाह, हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह रावत, अल्मोड़ा से अजय टम्टा और नैनीताल से अजय भट्ट संसद पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

देखना होगा कि पांच में से किसके हिस्से मंत्रीपद आता है। वहीं दिल्ली से भी एक सांसद को मोदी मंत्रीमंडल में जगह मिल सकती है। इनमें मनोज तिवारी और बांसुरी स्वराज प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि तिवारी लगातार तीसरी बार जीतकर आए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सीएम धामी ने किया 'ओहो रेडियो 89.2 एफएम' का शुभारंभ; कहा— "डिजिटल युग में भी रेडियो जनसंवाद का सशक्त माध्यम"

भाजपा ने इस बार दिल्ली में सात में से छह प्रत्याशियों की टिकट काट दिया था, लेकिन मनोज तिवारी एक मात्र प्रत्याशी थे, जिन पर लगातार तीसरी बार भरोसा जताया गया। नरेंद्र मोदी रविवार शाम को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश

इस बार वे सबसे बड़ी मंत्रिपरिषद के साथ शपथ ले सकते हैं। इसमें लगभग 60 मंत्रियों के शामिल होने की संभावना है, सबसे ज्यादा जगह बिहार को मिल सकती है। नई मंत्रिपरिषद में किन नामों को जगह मिलेगी, इसका इंतजार है।  

Ad_RCHMCT