मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से पड़ोसी युवक ने किया दुराचार, गर्भवती होने पर खुला राज

ख़बर शेयर करें -

रूद्रपुर। यहां मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से दुराचार का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले शादीशुदा युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। इसका खुलासा तब हुआ जब किशोरी पांच महीने की गर्भवती हो गई। शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉   रामनगरः निकाह का झांसा देकर युवती से किया शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार

शहर के एक वार्ड में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ डेढ़ साल से किराए पर रह रही है और मूलरूप से बिहार की रहने वाली है। उसके पड़ोस में रहने वाला गजेंद्र उर्फ गणेश उसकी 14 साल की बेटी को डरा धमका कर काफी समय से दुष्कर्म कर रहा है। परिजनों ने बताया कि बेटी की तबियत बिगड़ी तो उसको इस मामले की जानकारी हुई है। उसकी बेटी 5 महीने गर्भवती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वैग दिखाने की चाह में युवक ने किया खतनाक कदम, गांव में फैली दहशत

आरोपी पहले से शादीशुदा है। आरोपी पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी की मोहल्ले में कपड़े की दुकान है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

Ad_RCHMCT