अब इस शहर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल, हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

देशभर के अलग-अलग हिस्सों में दहशत फैलाने के बाद अब उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ के कई स्कूलों में धमकी भरा मेल आया है। कई स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाले मेल पहुंचे हैं। विबग्योर स्कूल के बाद एलपीएस की पीजीआई ब्रांच,सेंट मेरी स्कूल कौठौता शाखा को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सुबह लखनऊ के विरामखंड स्थित विबग्योर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप मच गया। स्कूल प्रशासन ने छुट्टी कर दी। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और तेज विकास की पक्षधर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 'विकसित उत्तराखण्ड' का रखा विजन; खटीमा में दी ₹116 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

लखनऊ में सबसे पहले गोमतीनगर विबग्योर स्कूल में बम से उड़ाने की सूचना मिली। इसके बाद स्कूल की तुरंत छुट्टी कर दी गई। जो अभिभावक स्कूल छोड़कर घर लौटे थे, तुरंत सूचना मिलने पर भागे भागे स्कूल पहुंचे और अपने बच्चों को लेकर घर आए। स्कूल परिसर को खाली कर दिया गया। बम निरोधक दस्ते की जांच में स्कूल से कुछ नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सीमांत उत्तरकाशी का किया सघन दौरा: चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी की सामरिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा; महिला स्वयं सहायता समूहों और मेधावी छात्रों को किया प्रोत्साहित

विबग्योर के अलावा राजधानी में एलपीएस, सेंट मेरीज स्कूल और जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में इस तरह का धमकी भरा पत्र मिला है। जीडी गोयनका की बसों की चुनाव में ड्यूटी लगने की वजह से बच्चों की आनलाइन पढ़ाई चल रही है। इसलिए स्कूल पहले से ही खाली रहा। सभी स्कूलों में बम निरोधक दस्ते की जांच में कुछ नहीं मिला है। अभी कुछ दिन पहले ऐसी ही धमकी नोएडा के कुछ स्कूलों में भी आई थी।

Ad_RCHMCT