पुलिस-बदमाश मुठभेड़: गोलीबारी में एक बदमाश घायल, दो फरार

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में एक बार फिर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हुई है। हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दो अन्य फरार हो गए। यह मुठभेड़ तब हुई जब देहरादून पुलिस की एक टीम कार सवार तीन बदमाशों का पीछा करते हुए हरिद्वार तक पहुंची। जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, हरिद्वार जिले की पुलिस भी सतर्क हो गई और दोनों टीमों ने मिलकर बदमाशों को घेर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

बदमाशों ने पुलिस को घिरते देख फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़कर अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, दो बदमाश मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

देहरादून एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक, तीन बदमाश चेकिंग के दौरान पुलिस से बचकर हरिद्वार भाग गए थे। उनकी सूचना मिलते ही, देहरादून और हरिद्वार पुलिस की संयुक्त टीम ने बहादराबाद में घेराबंदी की।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि रात करीब 1 बजे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी, जिसके बाद जवाबी फायरिंग में एक बदमाश फरमान को गोली लगी। फरार बदमाशों की पहचान गुल्लू और गुलफाम के रूप में हुई है और उनकी तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

घायल बदमाश फरमान पहले भी चोरी और नकबजनी की कई वारदातों में शामिल रहा है और उत्तर प्रदेश, देहरादून और हरिद्वार से जेल जा चुका है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, खोखा कारतूस, घटना में इस्तेमाल की गई कार और तीन फर्जी नंबर प्लेट बरामद की हैं। इसके अलावा, उसके पास से सोने की चैन और अंगूठी भी बरामद हुई।

Ad_RCHMCT