रामनगर-नशे के इंजेक्शन के साथ एक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:- कोतवाली पुलिस ने एक युवक को नशे के इंजेक्शन के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस के तहत कार्यवाही की है। इस युवक को इंजेक्शन की सप्लाई जयपुर से होती थी। मामले में पुलिस आरोपी से एक अन्य संदिग्ध के बारे में पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने हल्द्वानी बस अड्डे के पास स्थित एक खोखे से मंगलदास पुत्र रविंद्र दास हाल निवासी बंबाघेर को नशे के दस इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जसपुर निवासी सलीम उसे थोक में यह इंजेक्शन उपलब्ध करवाता है। जिन्हें वह फुटकर में बेचता है। पुलिस आरोपी के कब्जे से बरामद मोबाइल से एनडीपीएस के मामले में जेल गए एक आरोपी का नंबर मिलने पर उससे उसके संबंधों के बारे में पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत दर्ज मुकदमें में कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में एसएसआई मनोज नयाल, तालिब हुसैन, विपिन शर्मा, संजय सिंह, भूपेन्द्र सिंह, महबूब आलम आदि शामिल रहे।

Ad_RCHMCT