दुखद-(उत्तराखंड) यहाँ दर्दनाक हादसा,तीन की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के श्रीनगर में कीर्तिनगर विकासखंड के पैंडुला-मैखंडी मोटरमार्ग पर एक मैक्स वाहन के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में चार लोगों में से एक घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए बेस अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में वाह्य सहायतित परियोजनाओं की समीक्षा: मुख्य सचिव ने दिए मसूरी व नैनीताल में अंडरग्राउंड बिजली लाइनों का प्रस्ताव बनाने के निर्देश

दुर्घटना शाम चार बजे सेमला और काटल के बीच हुई, जब वाहन अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। बताया गया कि वाहन न्यूली की ओर जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा के बीच हुई अहम बैठक; उत्तराखंड में सड़क ढाँचे के विस्तार और क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्

स्थानीय लोगों, पुलिस, और राजस्व टीम ने घटना की जानकारी मिलने के बाद राहत कार्य शुरू किया और शवों को खाई से बाहर निकाला। कोतवाली निरीक्षक देवराज शर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान पंकज फोदणी (36), रमेश लाल (40), और चालक गणेश मिंया (31) के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति की पहचान मनोज (29) के रूप में हुई है।

Ad_RCHMCT