कार अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलटी,SDRF ने रेस्क्यू कर 02 को निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

जनपद देहरादून- थाना चकराता क्षेत्रान्तर्गत कैंट रोड पर दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन से SDRF ने रेस्क्यू कर 02 को निकाला सुरक्षित।

राज्य मे सड़क हादसों को लेकर खबरें आ रही हैं ताजा मामला आज प्रातः लगभग 02:00 बजे थाना चकराता द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि कैंट रोड के पास एक कार अनियंत्रित होकर रोड पर ही पलट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

उक्त सूचना पर SI आशीष त्यागी के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।

उक्त वाहन कार (HR 33D 2017) में 02 लोग प्रवीण चहल व अमित राठी सवार थे जो रोहतक,हरियाणा से यहाँ आये हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर दोनों सवारों को गाड़ी से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया।

Ad_RCHMCT