दुखद-दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने आये युवक की नदी मे डूबने से मौत

ख़बर शेयर करें -

जनपद देहरादून – कालसी क्षेत्र लालढांग के पास टोंस नदी में डूबा युवक,एसडीआरएफ ने किया शव बरामद।

आज शुक्रवार को पुलिस थाना कालसी द्वारा एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि लालढांग के पास टोंस नदी में एक युवक डूब गया है, जिसमें एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

उक्त सूचना पर एसडीआरएफ टीम एडिशनल सुरेश तोमर के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचकर ज्ञात हुआ कि उक्त युवक हिमाचल से अपने दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाने आया था व टोंस नदी में नहाने के दौरान उक्त युवक अनियंत्रित होकर नदी में डूब गया।

यह भी पढ़ें 👉  श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी: भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना कर मास्टर प्लान कार्यों का लिया जायजा; 'देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल' और कथा महोत्सव में हुए शामिल

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल नदी में गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया व कुछ समय बाद कड़ी सर्चिंग के दौरान उक्त युवक के शव को नदी से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

युवक का नाम :- अनुराग चौहान  S/0 शयाम सिंह चौहान उम्र 19 वर्ष, निवासी:-किलोड हिमांचल प्रदेश

Ad_RCHMCT