बिग ब्रेकिंग-रामनगर रेलवे भूमि पर बनी अवैध मजार को रेलवे विभाग द्वारा प्रशासन के सहयोग से हटाया

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal रामनगर-आज ग्राम लुटाबड़ में रेलवे की भूमि पर अवैध रूप से निर्मित पीर बाबा की मजार को प्रशासन और रेलवे विभाग के संयुक्त अभियान में हटा दिया गया। यह मजार रेलवे पटरी के निकट स्थित थी, जिससे सुरक्षा और रेलवे संचालन में बाधा उत्पन्न हो रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ पर रुद्रपुर में विद्यार्थियों से रूबरू हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी: युवाओं के नवाचार से तय होगी विकसित उत्तराखंड की दिशा; देहरादून में बनी देश की 5वीं सबसे बड़ी साइंस सिटी


अभियान में रेलवे की ओर से वरिष्ठ अनुभाग अभियंता अखिलेश कुमार और उनकी टीम मौजूद रही। प्रशासन की ओर से उपजिलाधिकारी रामनगर प्रमोद कुमार, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक सुखवंत सिंह, रामनगर पुलिस से उपनिरीक्षक दर्पण कुमार, महेश राणा और राजस्व विभाग से श्रीमती राणा, उपनिरीक्षक गोविंद अधिकारी, निर्मला आदि अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  देवीधुरा में फलों-फूलों से बरसी ऐतिहासिक बग्वाल: 8 मिनट चले पाषाण युद्ध के साक्षी बने लाखों श्रद्धालु; मुख्यमंत्री धामी ने की देवीधुरा को नगर पंचायत बनाने की घोषणा


कार्यवाही शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी; विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
Ad_RCHMCT