उत्तराखंड में इस दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अचानक बदल चुका है। चटक धूप के बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश का पूर्वानुमान जताया है। विभाग के मुताबिक, राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है, जिससे पर्वतीय इलाकों में तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अनुमान है, और 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, जिसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

साथ ही, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और आसमान में बिजली चमकने की संभावना जताई गई है। राजधानी देहरादून में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है, और तापमान 30°C अधिकतम और 15°C न्यूनतम रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

आने वाले दिनों में 16 मार्च को चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही, राज्य के अधिकांश हिस्सों में थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी और बारिश के साथ बिजली चमकने की संभावना है। 17 मार्च को भी कुछ स्थानों पर बारिश और थंडरस्टॉर्म एक्टिविटी हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

मौसम विभाग ने सभी विभागों से सतर्क रहने की अपील की है, क्योंकि बर्फबारी और बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में मार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं, जिससे यात्रियों और स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Ad_RCHMCT